मेरठ: सुबह 6 बजे से सिलेंडर की 'महाभारत', बुजुर्ग बोले- याद आए पुराने दिन!
मेरठ के इमलियान में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संजीवनी इंडेन सेवा के बाहर लोग सुबह 6 बजे से ही कतारों में डटे रहे। बुजुर्गों ने तंज कसा कि उन्हें संघर्ष के पुराने दिन याद आ गए।